Posts

Showing posts from September, 2026

2026 में 1926 (बदलती दुनिया में भारतीय गांव) [The Untouched India - A Travelogue] Part-1

Image
  « बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना » — यह कहावत जो मैंने बचपन में सुनी थी, आज उस शादी में मैं अब्दुल्ला के किरदार में था; क्योंकि शादी थी मेरे मित्र के मित्र आयुष सिंह की, जिससे मैं सिर्फ़ तीन घंटे ही मिला था। आज मैं उसकी शादी में जा रहा था, लगभग 900 किलोमीटर दूर। अब समझिए कितनी दूरी, पहले रिश्ते की और उसके बाद  मील की। मन में जाने का सिर्फ़ एक कारण था—शायद कुछ नया देखने, सुनने, जानने, ढूंढने और महसूस करने को मिलेगा। महीना है रमज़ान का, रोज़ा है छठवाँ, दिन मंगलवार का। सफ़र की शुरुआत होती है शाम 5:00 बजे से, जिसकी तैयारी मैं और मेरा दोस्त पिछले दो महीनों से कर रहे थे। दोनों के मन में व्याकुलता थी तो एक मित्र-यात्रा की, जिसकी योजना जब हम 11वीं में थे तब बनाया करते थे—साथ में यहाँ घूमेंगे, वहाँ घूमेंगे, पूरी दुनिया घूमेंगे। दुनिया तो शायद हम अभी न घूम पाएँ क्योंकि हम दोनों की जेब में अभी भारतीय नोट न होकर सरकारी इम्तिहानों के प्रवेश पत्र हैं, और वहाँ घूमना इसलिए भी नहीं हो पा रहा क्योंकि घूमने की रकम इन इम्तिहानों के परीक्षा शुल्क ने ले रखी थी। फिर भी हम घर के पैसों में अपना हि...